Wednesday, November 11, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में रेवड़ी की दुकान में घुसकर मारपीट, व्यापारियों ने जताई नाराजगी

रोहतक में रेवड़ी की दुकान में घुसकर मारपीट, व्यापारियों ने जताई नाराजगी

रोहतक शहर के झज्जर मोड़ स्थित सैनी रेवड़ी की दुकान में घुसकर तीन लोगों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने करीब 10 युवकों पर दुकान में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता का माहौल है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, सन्नी और तरुण सहित करीब 10 युवक चार एक्टिवा और एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने दुकान में घुसते ही मनीष सैनी, महेश सैनी और साहिल जिंदल के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान हमलावरों ने लोहे की रॉड के साथ दुकान में रखे कांच के मर्तबानों और जार का भी इस्तेमाल किया, जिससे तीनों को चोटें आईं।

आरोप है कि हमलावर जाते समय पीड़ितों को धमकी देकर गए कि यदि उन्होंने पुलिस में शिकायत की या कोई कानूनी कार्रवाई करवाई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच करने और सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

पीड़ितों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई है। उनका कहना है कि शहर में व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर मारपीट और धमकी देने की घटनाओं पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि व्यापारी भयमुक्त माहौल में अपना कारोबार कर सकें।

RELATED NEWS

Most Popular