Wednesday, November 11, 2026
Homeहरियाणारोहतकराशन डिपो पर बीपीएल व एएवाई परिवारों को सदस्यों की संख्या के...

राशन डिपो पर बीपीएल व एएवाई परिवारों को सदस्यों की संख्या के अनुसार मिलेगा सरसों का तेल

15 रुपये में आधा लीटर, 30 रुपये में एक लीटर और 45 रुपये में मिलेगा डेढ़ लीटर सरसों का तेल

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के पात्र बीपीएल एवं एएवाई परिवारों को रियायती दरों पर सरसों का तेल उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत परिवार में सदस्यों की संख्या के आधार पर सरसों के तेल की मात्रा निर्धारित की गई है।

जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक नरेश कुमार ने कहा कि कि जिन बीपीएल एवं एएवाई राशन कार्ड धारक परिवारों में 1 से 2 सदस्य है, उन्हें 500 मिलीलीटर (आधा लीटर) सरसों का तेल 15 रुपये में उपलब्ध करवाया जाएगा। इसी प्रकार 3 से 6 सदस्य वाले परिवारों को एक लीटर सरसों का तेल 30 रुपये में तथा 6 से अधिक सदस्य वाले परिवारों को डेढ़ लीटर सरसों का तेल 45 रुपये में दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार माह अगस्त 2026 के लिए पात्र लाभार्थियों को सरसों के तेल का वितरण 30 नवंबर 2026 तक सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों से निर्धारित अवधि के दौरान अपनी उचित मूल्य की दुकान से सरसों का तेल प्राप्त करने की अपील की है।

RELATED NEWS

Most Popular