Wednesday, April 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद में गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में लगी भीषण आग, कई फ्लैट...

गाजियाबाद में गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में लगी भीषण आग, कई फ्लैट चपेट में आए

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में कई फ्लैट आ गए।  सूचना मिलते ही दमकल विभाग समेत अन्य टीमें बचाव के लिए मौके पर पहुंची और आग पर करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत काबू पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे  गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के टावर-डी में 9वें फ्लोर पर अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने छह मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से पूरी सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

वहीं  बहुमंजिली आवासीय भवन में भीषण आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश देते हुए राहत कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। सीएम योगी ने कहा कि मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर, डीएम को भी मौके पर पहुंचने के दिए निर्देश हैं।

RELATED NEWS

Most Popular