Wednesday, November 4, 2026
Homeदिल्लीअग्निवीरों को लेकर बड़ा फैसला : अब 6 साल तक कर सकेंगे...

अग्निवीरों को लेकर बड़ा फैसला : अब 6 साल तक कर सकेंगे देश की सेवा, 25% को मिलेगी नियमित भर्ती में जगह

भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होकर देशसेवा कर रहे अग्निवीरों लिए बड़ी खबर सामने आई है। मोदी सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब अग्निवीरों को चार साल की निर्धारित सेवा के बाद भी दो साल अतिरिक्त सेवा करने का अवसर मिलेगा।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निवीर योजना के तहत पहले बैच के जवानों के प्रदर्शन को लेकर सकारात्मक फीडबैक मिला है। योजना के अनुसार, 25 फीसदी अग्निवीरों को मेरिट और चयन प्रक्रिया के आधार पर नियमित सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा।

वहीं, शेष 75 फीसदी अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का मौका मिलेगा। इसके बाद इच्छुक अग्निवीर निर्धारित चयन मानदंडों को पूरा करने पर नियमित सेना में शामिल होने के लिए पात्र हो सकते हैं। इस बदलाव से अग्निवीरों को सेना में सेवा जारी रखने का एक और अवसर मिलेगा।

RELATED NEWS

Most Popular