महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (MDU) के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने शैक्षणिक सत्र अगस्त 2026 के इंटरमीडिएट विद्यार्थियों के ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
सीडीओई निदेशक प्रो अनिल कुमार छिल्लर ने बताया कि अब विद्यार्थी 500 रुपये लेट फीस के साथ 10 नवंबर तक और 1000 रुपये लेट फीस के साथ नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय ने इस संबंध में संशोधित एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन मोड के तहत संचालित विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के केवल इंटरमीडिएट विद्यार्थियों विलम्ब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ओडीएल मोड में बीए और बीकॉम के दूसरे वर्ष (तीसरे व चौथे सेमेस्टर) तथा तीसरे वर्ष (पांचवें व छठे सेमेस्टर) के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।
एमए के दूसरे वर्ष (तीसरे व चौथे सेमेस्टर) में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, इतिहास तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विषयों के विद्यार्थियों को भी मौका मिलेगा।
इसके अलावा एमलिब के दूसरे वर्ष (तीसरे व चौथे सेमेस्टर), एमकॉम के दूसरे वर्ष (तीसरे व चौथे सेमेस्टर) और एमएससी गणित के दूसरे वर्ष (तीसरे व चौथे सेमेस्टर) के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन मोड में बीए के दूसरे वर्ष (तीसरे व चौथे सेमेस्टर) और तीसरे वर्ष (पांचवें व छठे सेमेस्टर) के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। एमकॉम और एमएससी गणित के दूसरे वर्ष (तीसरे व चौथे सेमेस्टर) के साथ एमए के दूसरे वर्ष (तीसरे व चौथे सेमेस्टर) में हिंदी, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र और इतिहास विषय के विद्यार्थियों के लिए भी आवेदन का अवसर बढ़ाया गया है।

