Wednesday, April 29, 2026
Homeशिक्षाHAU : सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे कार्यालय,...

HAU : सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे कार्यालय, 1 मई से ग्रीष्मकालीन समय सारिणी लागू होगी

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में 1 मई से ग्रीष्मकालीन समय सारिणी लागू होगी। इसके अन्तर्गत 1 मई से 31 जुलाई, 2026 तक विश्वविद्यालय के कार्यालय प्रात: 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खुलेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रदेश में स्थित सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों, क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्रों तथा कृषि महाविद्यालय, कौल (कैथल) व कृषि महाविद्यालय, बावल (रेवाड़ी) में भी 1 मई से 31 जुलाई तक यही समय लागू होगा।

गौरतलब है कि फिलहाल विश्वविद्यालय में शरद्कालीन समय सारिणी के अनुसार कार्यालयों का समय प्रात: 9:00 बजे से सायं 4:30 बजे तक है, जो एक मई से बदलकर प्रात: 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक हो जाएगा।

RELATED NEWS

Most Popular