Tuesday, September 15, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक पुलिस ने 2 गाड़ियों में सवार 4 आरोपी किए गिरफ्तार, 350...

रोहतक पुलिस ने 2 गाड़ियों में सवार 4 आरोपी किए गिरफ्तार, 350 किलो डोडा-पोस्त बरामद

रोहतक : पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित के निर्देश पर एएनसी स्टाफ की टीम ने नशीले पदार्थों का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सापंला एरिया से दो गाड़ियों में सवार चार युवकों को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवकों से कुल 350 किलो 420 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सह.उप.नि अनिल के नेतृत्व में एएनसी की टीम नजदीक गांव हसनगढ़ के पास गश्त में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पंजाब निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करते हैं। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए केएमपी हाईवे से जम्मू कटरा की तरफ जाने वाले सड़क पर दो गाड़ियों में सवार 4 युवकों को काबू किया गया।

युवकों की पहचान लखवीर पुत्र जरनैल निवासी रुगंला पंजाब, अनमोल पुत्र परमजीत निवासी रुगंला पंजाब, रशविन्द्र पुत्र भौलासिंह निवासी सिंहाल पंजाब व राजबीर पुत्र जीतसिंह निवासी खडियाल पंजाब के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर दोनों गाड़ियो में से कुल 350 किलो 420 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सापंला में केस दर्ज किया गया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular