Saturday, October 31, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में 1 नवंबर को दिल्ली रोड पर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, पुलिस...

रोहतक में 1 नवंबर को दिल्ली रोड पर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Rohtak police : रोहतक में 1 नवंबर (रविवार) को भाजपा की पदयात्रा के आयोजन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दिल्ली रोड पर भारी यातायात और संभावित जाम को देखते हुए रोहतक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

रविवार सुबह 7 बजे से डी-पार्क से सेक्टर-14 चौक तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए हैं और आमजन से दिल्ली रोड का प्रयोग करने से बचने की अपील की है।

रोहतक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया आमजन को असुविधा न हो इसके लिए रोहतक पुलिस द्वारा रविवार सुबह 7 बजे से डी-पार्क से सैक्टर-14 चौक तक यातायात के लिए नाके लगाए गए है तथा आमजन के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए है। केवल आपत वाहन जैसे एम्बुलैंस, फॉयरब्रिगेड, पुलिस वाहन आदि ही इस मार्ग का प्रयोग कर सकते है। यातायात को सुचारु रुप से चलाने के लिए नाकाबंदी व यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।

डायवर्ट रुट

  •  सोनीपत स्टैंड से दिल्ली बाईपास की तरफ जाने वाले वाहन चालक सोनीपत रोड, शीला बाईपास चौक से होते हुये दिल्ली बाईपास चौक की तरफ पहुंचे।
  •  दिल्ली बाईपास से सोनीपत स्टैंड या अम्बेडकर चौक की तरफ आने वाले वाहन चालक शीला बाईपास चौक, सोनीपत रोड होते हुये अपने गंतव्य की तरफ जाये।
  •  दिल्ली बाईपास से पीजीआईएमएस की तरफ आने वाले वाहन चालक एमडीयू के गेट नम्बर 01 व गेट न. 03 से होते हुए पीजीआईएमएस की तरफ जाये।
  • पीजीआईएमएस से दिल्ली बाईपास की तरफ आने वाले वाहन चालक एमडीयू के गेट न. 03 व 1 से होते हुये दिल्ली बाईपास की तरफ जाये।
  •  बजरंग भवन की तरफ से पीजीआईएमएस जाने वाले वाहन चालक श्रीनगर कॉलोनी से होते हुये पीजीआईएमएस पहुंचे।
  •  सोनीपत स्टैंड से मॉडल टाउन की तरफ जाने वाले वाहन चालक सोनीपत स्टैंड, सोनीपत रोड होते हुये मॉडल टाउन की तरफ जायेगे।
  •  दिल्ली बाईपास से मॉडल टाउन की तरफ आने वाले वाहन चालक शीला बाईपास चौक होते हुये मॉडल टाउन की तरफ पहुंचे।
  • अशोका चौक से दिल्ली बाईपास की तरफ जाने वाले वाहन अशोका चौक से झज्जर चुंगी व रुपया चौक होते हुये दिल्ली बाईपास पहुंचे।

रोहतक पुलिस की तरफ से आमजन से अपील है कि डी-पार्क से दिल्ली बाईपास चौक तक के मार्ग पर जाने से बचे। वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे। यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जिला पुलिस को सहयोग करे।

RELATED NEWS

Most Popular