Saturday, October 31, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में राष्ट्रीय एकता दिवस पर गूंजा एकता-अखंडता का संदेश, लौह पुरुष...

रोहतक में राष्ट्रीय एकता दिवस पर गूंजा एकता-अखंडता का संदेश, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

रोहतक : हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, निर्वाचन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की मजबूत नींव रखी थी। आज प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने, दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और जनसेवा की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण संभव है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने युवाओं, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों के साथ दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर दौड़ में भाग लिया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलवाई।

इस अवसर पर जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, सांपला मार्केट कमेटी के चेयरमैन उदयभान मलिक, पार्षद प्रवीन कौशिक, नरेंद्र वत्स, चेयरमैन हरीश कौशिक, सुनील लाकडा, विपिन गोयल, तरूण सन्नी शर्मा, नितिन जैन, राजेश नेहरा निंदाना, रिंकू कपूर, सौरभ, सुमित, मीना अटकाण, धर्म सिंह प्रजापत व कपिल खत्री के अलावा उपायुक्त सतबीर सिंह, सांपला की उपमंडलाधीश अंकिता पुवार, चीनी मिल महम के मुकुंद तंवर, नगराधीश शुभम व जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

युवा पीढ़ी को आजादी के संघर्ष और महापुरुषों के बलिदान से अवगत कराना आवश्यक: पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर

पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के अदम्य साहस, कुशल नेतृत्व और दृढ़ संकल्प के परिणामस्वरूप देश की रियासतों का एकीकरण संभव हुआ और अखंड एवं मजबूत भारत का निर्माण हुआ। सरदार पटेल का जीवन हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। युवा पीढ़ी को देश की आजादी के संघर्ष और महापुरुषों के बलिदान से अवगत कराना बेहद आवश्यक है, ताकि उनमें राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और सामाजिक समरसता की भावना मजबूत हो सके। पूर्व मंत्री ग्रोवर रोहतक के सुभाष चैक पर रोहतक विधानसभा क्षेत्र की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम तथा युवा पद संचलन एवं दौड़ में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयघोष के साथ हुआ।
इस अवसर पर उपमंडलाधीश आशीष कुमार, आरटीए सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल,  विकास बंसल, ईश्वर सिंघल, संगीता सिंघल, राजेश सहगल, पवन आहुजा, कुलविंद्र सिक्का, किरण बेरी, संदीप गर्ग, दीपक लठवाल व रिंकू कपूर आदि मौजूद थे।
वहीं कलानौर के दशहरा ग्राउंड में भी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती रेनू डाबला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
RELATED NEWS

Most Popular