Saturday, April 27, 2024
Homeहरियाणारोहतकआपसी विवाद के चलते पड़ोसियों ने किया जानलेवा हमला, CCTV कैद हुई...

आपसी विवाद के चलते पड़ोसियों ने किया जानलेवा हमला, CCTV कैद हुई वारदात

रोहतक में पड़ोसियों से लाठी डंडों से दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। उनकी स्कूटी को भी डंडों से तोड़ दिया, हमलावरों में महिलाएं भी मौजूद थी। वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

रोहतक। आपसी विवाद के चलते दो भाइयों पर जानलेवा हमला हुआ है। रोहतक के गांव लाखनमाजरा में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष द्वारा जान से मारने की नीयत से हमला करने पर पड़ोसी 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की सूचना मिली है। हमले की पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसमें आरोपी लाठी-डंडों से हमला करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

गांव लाखन माजरा निवासी नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर से चाचा के घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनके गांव में उनके पड़ोस में रहने वाली 2 महिलाओं सहित 6 लोग मिले। उन्होंने काफी समय पहले हुए विवाद के चलते गाली गलौच करना शुरू कर दिया और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिस समय हमला हुआ उस समय वह स्कूटी पर जा रहा था। हमलावरों ने पहले उसकी स्कूटी को गिरा दिया। इसके बाद सभी लाठी-डंडे लेकर आ गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान हमलावर उसके साथ झगड़ा करते रहे और जान से मारने की धमकी भी देते रहे। उन्होंने डंडों से उसकी स्कूटी तोड़ दी।

CCTV कैद हुई वारदात

नरेश के साथ झगड़ा करने के बाद भी आरोपी शांत नहीं हुए। कल सुबह उसके छोटे भाई जोगेंद्र के साथ फिर से झगड़ा करने लगे। आरोपियों ने जोगेंद्र को बुरी तरह से पीटा जिसमें उसे गंभीर चोटें आई। घायल जोगेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मारपीट की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जिसमें आरोपी लाठी-डंडों से हमला करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। वहीं पीड़ित ने आरोपी हमलावरों की वीडियो भी बनाई है।

नरेश ने कहा कि आरोपी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। पहले से ही उसके साथ रंजिश रखे हुए हैं। जिसके कारण उस पर हमला किया। इस घटना के बाद पीड़ित ने मामल की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें हमला करने व धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत संदीप, रणधीर, बिजेंद्र, सुभाष, बीरमति व केला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular