Thursday, March 28, 2024
Homeदेशबरसाना में आज खेली जा रही है लड्डू होली

बरसाना में आज खेली जा रही है लड्डू होली

Laddu Holi 2023: आज मथुरा के  बरसाना में लड्डू होली (Laddu Holi 2023) खेली जा रही है। लठ्ठमार होली से ठीक एक दिन पहले लड्डू होली खेली जाती है। बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लड्डू मार और लठ्ठमार होली में शामिल होने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। बरसाना स्थित श्रीराधारानी मंदिर में 10 क्विंटल लड्डुओं की बौछार श्रद्धालुओं पर की जाती है।

लड्डू मार होली (Laddu Holi 2023)

बरसाना के श्री जी मंदिर में आज लड्‌डूओं की होली से इस त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। यहां श्री जी मंदिर में लोग रंग और गुलाल के बजाय एक दूसरे पर लड्डू मार कर होली खेलते हैं। मान्यता है कि लड्डू मार होली से नंदगांव से होली खेलने के लिए बरसाना आने का आमंत्रण स्वीकारने की परंपरा जुड़ी हुई है।  जब सखी रूपी पंडा नंदगांव से वापस बरसाना लौटकर निमंत्रण स्वीकार होने की सूचना सुनाता है तो इसकी खुशी  में लड्डू होली खेली जाती है। आज भी लोग इस परंपरा को मनाते हैं। लड्डू मार होली के बाद कल यानि की 28 फरवरी को लठ्ठमार होली खेली जायेगी।

क्यों मनाई जाती है लड्डू मार होली 

बरसाने की गोपियां होली का आमंत्रण पत्र लेकर नंदगांव जाती है  जिसे कान्हा के पिता नंदबाबा सहहर्ष स्वीकार करते हैं। एक पुरोहित के जरिए न्योता स्वीकृति पत्र  बरसाना पहुंचाया जाता है। बरसाने में पुरोहित का आदर सत्कार किया जाता है। लड्डुओं से पुरोहित का मुंह मिठाया कराया गया था। इस दौरान कुछ गोपियां उन्हें गुलाल लगा दिया था। पुरोहित जी के पास गुलाल नहीं था तो वह जवाब में गोपियों पर लड्‌डू बरसाने लगे थे। तभी से लड्डू होली मनाई जाने लगी।

वाहनों की एंट्री पर लगी रोक

बरसाना में लड्डू मार और लठ्ठमार होली को देखते हुए रविवार शाम से ही बरसाना में वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। पूरे मेला क्षेत्र में 39 पार्किंग स्थल तथा 77 बैरियर लगाए गए हैं। गोवर्धन रोड पर 15, करहला रोड पर तीन, छाता रोड पर छह, नंदगांव रोड पर पांच, कांमा रोड पर चार, डभाला रोड पर एक और रूपनगर रोड पर तीन पार्किंग बनाई हैं। आज से लेकर कल तक  कस्बा में ई-रिक्शा व बाइक के चलने पर भी प्रतिबंध रहेगा। पूरे मेला क्षेत्र में 39 पार्किंग स्थल और 77 बैरियर लगाए गए हैं।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular