Saturday, April 20, 2024
Homeहरियाणापानीपतरोहतक के इस टोल प्लाजा के गुजरने वालों के लिए खुशखबरी, NHAI...

रोहतक के इस टोल प्लाजा के गुजरने वालों के लिए खुशखबरी, NHAI ने घटाई दरें

अगर आप पानीपत-रोहतक नेशनल से आना-जाने करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर टैक्स घट गया है, अब अप-डाउन में अच्छा-खास पैसा बचेगा

रोहतक। रोहतक के मकड़ौली टोल प्लाजा से अपना वाहन लेकर गुजरने वाले दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए राहत की खबर आई है। अगर आप पानीपत-रोहतक नेशनल से आना-जाने करते हैं तो डाहर गांव स्थित प्लाजा पर आपको टोल के लिए ज्यादा पैसे नहीं देने होंगे। NHAI ने इस टोल प्लाजा पर टोल रेट कम कर दिए हैं और नई दरें रविवार से लागू हो चुकी है। टोल की घटी दरों से न केवल यहां से गुजरने वाले लोगों को फायदा हुआ है, बल्कि यहां लोकल एरिया में रहने वाले लोगों को भी इससे बड़ी राहत मिली है। आपको बता दे कि 1 अप्रैल 2022 को टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों को बढ़ाया गया था, जिसका आम लोगों और किसानों ने भारी विरोध किया था।

मकड़ौली टोल प्लाजा पर NHAI की ओर से रेट घटाने के बाद लोगों को काफी राहत मिल गई है। टोल प्लाजा के रेट में 50 फीसदी की कमी किए जाने के बाद वाहन चालकों ने भी सुकून की सांस ली। पहले दिन टोल प्लाजा से 4048 वाहन टोल गेट से गुजरे। रेट कम होने से टोल प्लाजा की आमदनी में भी कमी आई है। इसके चलते पहले दिन ही 30 हजार रुपए की कम आमदनी हुई। वहीं अब तक टोल के ज्यादा रेट के चक्कर में गांवों के शॉर्टकट मारने वालों ने भी टोल प्लाजा का ही रास्ता अपनाया। इससे गांव वालों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब सस्ता टोल देकर वे भी हाईवे की अच्छी यात्रा कर सकेंगे। टोल प्लाजा से जाने की बजाय वाहन चालकों ने टोल के पक्के रास्तों से ही सुखद सफर किया।

अभी तक टोल रेट के चक्कर में गांव के रास्तों से वाहन चालक गुजरते थे। इससे ग्रामीणों को भी परेशानी होती थी और उनकी काफी गलियां भी टूट चुकी है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया (NHAI) की ओर से पहली बार रोहतक के मकड़ौली और पानीपत के डाहर टोल प्लाजा को लेकर रेट घटाने का फैसला लिया है। मकड़ौली टोल प्लाजा पर अब 50 फीसदी रेट ही लिए जा रहे हैं। रेट ज्यादा होने को लेकर लंबे समय से लोगों की ओर से इसे कम करने की मांग भी की जा रही थी। NHAI की ओर से जारी किए गए नए रेटों को 26 फरवरी से ही लागू कर दिया जाएगा। इसी तरह का फैसला डाहर टोल प्लाजा को लेकर किया गया है। अन्य कोई टोल प्लाजा इस छूट में शामिल नहीं है। इसके अलावा पहली बार दोनों टोल प्लाजा पर एक नई श्रेणी भी लागू कर गई है।

रोहतक के मकड़ौली टोल प्लाजा पर एनएचएआई की ओर से रेट घटाने के बाद लोगों को काफी राहत मिल गई है। टोल प्लाजा के रेट में 50% की कमी किए जाने के बाद वाहन चालकों ने भी सुकून की सांस ली। पहले दिन टोल प्लाजा से 4048 वाहन टोल गेट से गुजरे। रेट कम होने से टोल प्लाजा की आमदनी में भी कमी आई है। इसके चलते पहले दिन ही 30 हजार रुपए की कम आमदनी हुई। टोल के ज्यादा रेट के चक्कर में गांवों के शॉर्टकट मारने वालों ने भी टोल प्लाजा का ही रास्ता अपनाया। अब सस्ता टोल देकर वे भी हाईवे की अच्छी यात्रा कर सकेंगे। टोल प्लाजा से जाने की बजाय वाहन चालकों ने टोल के पक्के रास्तों से ही सुखद सफर किया।

पहली बार रोहतक के मकड़ौली और पानीपत के डाहर टोल प्लाजा को लेकर रेट घटाने का फैसला लिया है। मकड़ौली टोल प्लाजा पर अब 50 फीसदी रेट ही लिए जा रहे हैं। रेट ज्यादा होने को लेकर लंबे समय से लोगों की ओर से इसे कम करने की मांग भी की जा रही थी। अब तक जहां कार चालकों को 155 रुपए सिंगल साइड के देने होते थे, अब मात्र 80 रुपए ही लिए जा रहे हैं। इसी तरह का फैसला डाहर टोल प्लाजा को लेकर किया गया है। अन्य कोई टोल प्लाजा इस छूट में शामिल नहीं है। इसके अलावा पहली बार दोनों टोल प्लाजा पर एक नई श्रेणी भी लागू कर गई है।

आपको बता दें टोल दरों में बदलाव के बाद अब जीप कार जैसे छोटे वाहनों को एक साइड के लिए 60 रुपए जबकि दोनों साइड यानी अप डाउन के लिए 90 रुपए देने होंगे। इससे पहले इन वाहनों के लिए एक तरफ से 100 रुपए जबकि अप डाउन के लिए 155 रुपए देने होते थे। नई दरों के बाद अब व्यावसायिक वाहनों को सिंगल साइड के लिए 160 रुपए के बजाए 100 रुपए जबकि दोनों साइड के लिए 235 रुपए के बजाय 150 रुपए देने होंगे।

पानीपत-रोहतक रोड पर स्थित टोल प्लाजा की दरें घटाने के साथ ही NHAI ने हेलीमंडी-पाल्हावास रोड पर गांव चौकी नंबर-1 के निकट बनाए गए टोल को 1 मार्च से बंद करने का ऐलान किया है। इसके अलावा कोसली-कनीना रोड पर गुजरवास के पास बनाए गए दूसरे टोल प्लाजा को लेकर भी समीक्षा की जाएगी। बता दें कि कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा में दोनों टोल से लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया था।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल के दौरान बताया था कि टीपी-53 रेवाड़ी जिले के किमी 69.00 पर ग्राम गुज्जरवास के पास सुबाना कोसली नाहर कनीना रोड (स्टेट हाईवे-22) पर है। वर्तमान में सरकार को इस टोल प्लाजा से औसतन लगभग 141 लाख रुपए सालाना का राजस्व प्राप्त हो रहा है. वहीं टोल प्लाजा-54 से सरकार को सालाना 40 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हो रहा है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular