Neet Paper leak: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों से जेल में पूछताछ की अनुमति दी है। ड्यूटी जज सुरेंद्र मोहित सिंह ने आदेश दिया कि सीबीआई 17 से 19 जून के बीच प्रतिदिन एक घंटे तक मनीष वाघमारे, धनंजय लोखंडे और शुभम खैरनार से पूछताछ कर सकती है।
न्यायिक हिरासत बढ़ी
– कोर्ट ने इन तीनों के साथ छह अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत भी 29 जून तक बढ़ा दी।
– इनमें मांगीवाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, डॉ. मनोज शिरुरे, तेजस हर्षद कुमार और मनीषा संजय हवलदार शामिल हैं।
– सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया।
CM धामी ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात
मामला कैसे शुरू हुआ
– 12 मई को एक सरकारी अधिकारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई।
– सीबीआई ने भारतीय न्याय संहिता और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया।
– 3 मई को हुई नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
– केंद्र सरकार ने मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए और अब परीक्षा 21 जून को होगी।
अब तक की कार्रवाई
– इस घोटाले में अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
– सीबीआई पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

