Punjab Assembly Election: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 40 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को कोटकपूरा से टिकट दिया गया है। पार्टी ने पहली सूची में 37 मौजूदा मंत्रियों और विधायकों पर दोबारा भरोसा जताया है। जारी की लिस्ट में मंत्री संजीव अरोड़ा का नाम भी है। उन्हें लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, विस्तृत चर्चा के बाद ‘आप’ के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। सभी उम्मीदवारों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। उम्मीद है कि सभी अपने-अपने हलकों से जीतकर पंजाब के लोगों की और भी बेहतर तरीके से सेवा करेंगे।
देखें पूरी लिस्ट….



