पंचकूला के सेक्टर-20 से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सरकारी में स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र (8 साल) ने केजी कक्षा की बच्ची (करीब 5 साल) को ईंट और गमले से बुरी तरह पीटा और काफी देर तक घसीटा। बच्ची को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
घटना के अनुसार, सरकारी स्कूल में आरोपी छात्र ने बच्ची पर पत्थरों और ईंटों से कई वार किए। इसके बाद उसने भारी गमला उठाकर उसके सिर और शरीर पर हमला किया। वायरल वीडियो में उसने बच्ची का सिर बेंच पर पटका और लातों से पीटा। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बच्ची के बेहोश हो जाने के बाद भी छात्र नहीं रुका। वह उसे घसीटता रहा और लगातार चोट पहुंचाता रहा। यह हमला काफी देर तक चला। लहूलुहान और बेसुध हालत में बच्ची तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है, सेक्टर-20 थाना पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस द्वारा स्कूल प्रबंधन और आरोपी छात्र के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
घटना ने स्कूल में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। माता-पिता और स्थानीय लोग स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जता रहे हैं। पुलिस जांच जारी है।

