Friday, May 17, 2024
HomeहरियाणारोहतकMDU रोहतक के कर्मचारी को आई वीडियो कॉल, ओपन करते ही महिला...

MDU रोहतक के कर्मचारी को आई वीडियो कॉल, ओपन करते ही महिला उतारने लगी कपड़े, फिर….

- Advertisment -

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 16 अक्तूबर को रात करीब सवा 10 बजे उसके पास अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई। पांच से सात मिनट की वीडियो कॉल में दूसरी तरफ एक महिला आपत्तिजनक अवस्था में थी।

- Advertisment -

रोहतक। MDU रोहतक के एक कर्मचारी के फोन पर एक वीडियो कॉल आई। जैसे ही उसने कॉल रिसीव की उसी समय कॉल पर मौजूद एक महिला कपडे उतारने लगी। कर्मचारी इस महिला को जानता भी नहीं था इसके बावजूद वह साइबर ठगो के निशाने पर आ गया और ठगों ने उससे 96 हजार की ठगी कर ली।

महिला ने अपने कपडे उतारते हुए अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद ठगों ने कर्मचारी को इस वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी और 96 हजार रूपये ट्रांसफर करवा लिए। ठगे जाने का शक होने पर कर्मचारी ने इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज करवाया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 16 अक्तूबर को रात करीब सवा 10 बजे उसके पास अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई। पांच से सात मिनट की वीडियो कॉल में दूसरी तरफ एक महिला आपत्तिजनक अवस्था में थी। महिला उससे गूगल पे से पैसे मांगने लगी। धमकी दी अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

उसने कॉल काट दी। अगले दिन 17 अक्तूबर को उसके पास अन्य नंबरों से कॉल आई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 25 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद फिर कॉल करके 71 हजार रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर लिए।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular