Saturday, May 18, 2024
Homeज्योतिषसाल के आखिरी चंद्रग्रहण पर इन राशियों पर होगी धन की बारिश

साल के आखिरी चंद्रग्रहण पर इन राशियों पर होगी धन की बारिश

- Advertisment -
- Advertisment -

28 अक्टूबर 2023 को साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। ये ग्रहण 28 अक्टूबर की मध्य रात्रि लगेगा। 29 अक्टूबर की सुबह 01 बजकर 05 मिनट पर प्रारंभ होगा और रात 02 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा। भारत समेत दुनिया भर के कई देशों में ये ग्रहण नजर आयेगा। साल का ये आखिरी चंद्रग्रहण कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ होगा।

आखिरी चंद्रग्रहण पर इन राशियों को होगा लाभ

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों को भी यह चंद्र ग्रहण बड़ा लाभ देगा। इन लोगों को पदोन्‍नति मिलने की पूरी संभावना है। आपका वेतन भी बढ़ेगा। रुका हुआ पैसा मिलने से आप बड़ी बचत करने में सफल रहेंगे। जीवन में सुनहरे दिनों की शुरुआत होगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में खूब लाभ होगा। घर की कोई बड़ी समस्या का समाधान होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों को ये चंद्रग्रहण मालामाल कर देगा। आपको कहीं से पैसा मिलेगा। कर्ज से राहत मिलेगी। वर्कप्‍लेस पर आपकी स्थिति बेहतर होगी। जिससे आप राहत और सुकून महसूस करेंगे।

धनु राशि- धनु राशि के जातकों को साल का आखिरी चंद्रग्रहण को अत्यधिक लाभ दे सकता है। नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा। पुरानी सारी समस्याएं दूर होंगी।

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 

चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के शुरू होने के 09 घंटे पहले से शुरू हो जाता है।  इस चंद्र ग्रहण को भारत के कई हिस्सो में देखा जा सकेगा इसकी वजह से सूतक काल 28 अक्तूबर को शाम 04 बजकर 05 मिनट से लागू हो जाएगा। सूतक के लगने पर किसी भी तरह को कोई भी धार्मिक अनुष्ठान या पूजा-पाठ करना वर्जित होता है।

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular