Saturday, April 27, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में कांग्रेस और आप का संयुक्त कार्यक्रम, दिग्गज नेता करेंगे कार्यकर्ताओं...

रोहतक में कांग्रेस और आप का संयुक्त कार्यक्रम, दिग्गज नेता करेंगे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित

रोहतक में आज इंडिया गठबंधन का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन, कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा व आप नेता सुशील गुप्ता करेंगे संबोधित, पुराने बस स्टैंड स्थित कम्युनिटी सेंटर में कार्यक्रम आयोजित

रोहतक। रोहतक में इंडिया गठबंधन का रोहतक में आज पहला संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। जिसमें कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता संबोधित करेंगे, साथ में सीपीआईएम के कार्यकर्ता भी भाग लेंगे। कार्यक्रम पुराने बस स्टैंड के नजदीक कम्युनिटी सेंटर में होगा।

बता दे कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों ने राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के मुकाबले इंडिया गठबंधन तैयार किया है। अब हरियाणा में भी इंडिया गठबंधन सामने आ रहा है। रोहतक में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला रहा है। अब इंडिया गठबंधन के बैनर तले आम आदमी पार्टी और सीपीआईएम भी आ गई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular