Sunday, April 28, 2024
Homeदेशदेश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने छोड़ा कांग्रेस का 'हाथ'

देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने छोड़ा कांग्रेस का ‘हाथ’

Haryana political News : नवीन जिंदल की मां और देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) ने कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि सावित्री जिंदल भी बीजेपी का दामन थाम सकती हैं।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है।हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं । कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए व सभी साथियों का, जिन्होंने हमेशा मुझे अपना सहयोग और मान-सम्मान दिया, उनकी सदैव आभारी रहूंगी।

बता दें कि सावित्री जिंदल ने हिसार क्षेत्र से विधायक और हरियाणा सरकार में मंत्री रही हैं। 2005 में पति ओपी जिंदल की मृत्यु के बाद उन्हें हिसार विधानसभा के लिए चुना गया था। 2009 में हिसार से फिर चुनाव जीतीं। अक्टूबर 2013 में उन्हें हुड्डा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। साल 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में सावित्री जिंदल हिसार से हार का सामना करना पड़ा।

वहीं हाल ही नवीन जिंदल कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी ने उन्हें हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा सीटी से प्रत्याशी बनाया है। वह यहां से दो बार सांसद रह चुके हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular