Friday, May 10, 2024
Homeव्यापारमात्र एक क्लिक पर मिलेगा 10 लाख रुपए का बीमा कवर

मात्र एक क्लिक पर मिलेगा 10 लाख रुपए का बीमा कवर

- Advertisment -
- Advertisment -

IRTC: भारत में अधिकांश लोग रेल से यात्रा करते हैं। रेल में अमीर से लेकर गरीब और मध्यम वर्ग के सभी लोग यात्रा करते हैं। आज हम आपको वो जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें रेल टिकट बुक (IRTC) करते वक्त आपको 10 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा। बहुत कम लोगों को ही इस संबंध में जानकारी होती है इसलिए वो इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं। ऑनलाइन टिकट बुक करते वक्त ही आपको 35 पैसे के ऑप्शन पर क्लिक करना है। ये एक क्लिक आपको ट्रेन यात्रा दौरान कोई दुर्घटना होने पर पूरे 10 लाख तक का कवर प्रदान करता है।

ओडिशा हादसे में सैकड़ों लोगों की गई जान (IRTC)

हाल ही में ओडिशा के बालसोर में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। इस हादसे में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। जिन लोगों की जान चली गई उनके परिजनों को सरकार की ओर से 10 लाख रुपए की मुआवजा राशि दी जा रही है। वहीं जिन लोगों ने 35 पैसे के ऑप्शन की सुविधा ली थी उनके परिजनों को 22 लाख रुपए बीमा कवर मिलेगा।

मृतकों, घायलों और विकलांग होने पर मिलता है इतना बीमा कवर 

यदि रेल हादसे में किसी यात्री की मौत हो जाती है तो इस बीमा कवर के हिसाब से उसके परिजनों को 10 रुपए बीमा कवर मिलेगा। वहीं रेलवे की ओर से 10 लाख रुपए और मिलते हैं। यात्री के पूरी तरह विकलांग  होने पर भी 10 लाख का कवर दिया जाता है। इसके अलावा आंशिक तौर पर विकलांग होने पर 7.5 लाख रुपए का बीमा कवर मिलता है।  वहीं घायल होने पर हॉस्पिटल के खर्चे के लिए 2 लाख रुपये। यही नहीं  मृतक के पार्थिव शरीर के ट्रांसपोर्टेशन के लिए 10 हजार रुपये बीमा कंपनी देती हैं।

ऑनलाइन टिकट बुक करने पर मिलती है ये सुविधा 

यह बीमा स्कीम सभी ट्रेनों पर लागू है लेकिन ऑनलाइन टिकट बुक करने पर ही ये सुविधा मिलती है। जो लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक करते हैं। ये सुविधा केवल उनको ही मिलती है। जो लोग काउंटर पर जाकर टिकट बुक करते हैं या अन्य किसी प्रोवाइडर से बुकिंग कराते हैं उन्हें ये सुविधा नहीं मिलती।

ये भी पढ़ें- आषाढ़ में गुप्त नवरात्रि में करें ये उपाय

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular