Thursday, May 2, 2024
HomeदेशGST Collection : मार्च में 1.78 लाख करोड़ रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन, 11.5...

GST Collection : मार्च में 1.78 लाख करोड़ रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन, 11.5 फीसदी बढ़ा…

GST Collection : मार्च 2024 में जीएसटी कलेक्शन 1.78 लाख करोड़ रुपये रहा है। बीते साल के समान अवधि महीने मार्च 2023 के मुकाबले मार्च 2024 में जीएसटी कलेक्शन में 11.5 फीसदी अधिक है। वित्त मंत्रालय के अनुसार अब तक का दूसरा सबसे बड़ा जीएसटी कलेक्शन है।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी डेटा में बताया कि मार्च 2024 में जीएसटी कलेक्शन 1.78 लाख करोड़ रुपये रहा है जो जीएसटी के लागू होने के बाद कलेक्शन का दूसरा उच्च लेवल है। अप्रैल 2023 में अब तक का सबसे अधिक जीएसटी संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। मार्च 2024 के लिए रिफंड का जीएसटी राजस्व शुद्ध 1.65 लाख करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 18.4 प्रतिशत अधिक है।

मार्च 2024 में कलेक्शन का डाटा

  • केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी): 34,532 करोड़ रुपए
  • राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी): 43,746 करोड़ रुपए
  • एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी): 87,947 करोड़ रुपए (इसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 40,322 करोड़ रुपए शामिल हैं)
  •  सेस: 12,259 करोड़ रुपए (इसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 996 करोड़ रुपए शामिल हैं।)
- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular