Saturday, August 1, 2026
HomeहरियाणाHaryana News: सोनीपत में छापेमारी, पोल्ट्री फार्म से करोड़ों की विदेशी शराब...

Haryana News: सोनीपत में छापेमारी, पोल्ट्री फार्म से करोड़ों की विदेशी शराब बरामद

Haryana News: सीएम फ्लाइंग की टीम ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक पोल्ट्री फार्म से करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की शराब बरामद की। यह शराब फार्म के अंदर एक बंद कमरे में छिपाकर रखी गई थी।

डीएसपी जीत बेनीवाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कामी रोड स्थित शुगर मिल के सामने न्यू ऋषि कॉलोनी के मलिक पोल्ट्री फार्म में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान कमरे का ताला तोड़कर भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।

जांच में कुल 393 पेटियां पाई गईं, जिनमें 3576 बोतलें थीं। बरामद शराब आठ प्रीमियम ब्रांडों की बताई जा रही है, जिनमें गोल्ड लेबल, ब्लैक लेबल, जेमसन, बुशमिल्स व्हिस्की, जोस कुएर्वो स्पेशल और ग्रे गूस वोडका शामिल हैं।

Punjab News: आज सरकारी नौकरियां पूरी तरह से मेरिट के आधार पर : मान

पुलिस को शराब से संबंधित कोई परमिट या लाइसेंस नहीं मिला। फार्म के एक कर्मचारी ने बताया कि यहां समय-समय पर शराब की पेटियां लाई जाती थीं और बाद में दूसरी जगह भेजी जाती थीं। अब पुलिस नेटवर्क के पीछे शामिल लोगों की तलाश कर रही है।

सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। शराब के सैंपल जांच के लिए भेजे गए और पूरी खेप को सील कर लिया गया। सीएम फ्लाइंग की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने फार्म मालिक गौरव मलिक के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular