Saturday, August 1, 2026
HomeदेशComedian Praneet More पर FIR, "370 की बिरयानी" विवाद में पुलिस की...

Comedian Praneet More पर FIR, “370 की बिरयानी” विवाद में पुलिस की कार्रवाई

Comedian Praneet More: साइबर हब में आयोजित एक कॉमेडी शो के दौरान महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे और वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ DLF फेज-2 थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

12 अप्रैल को हुए शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणियों ने लोगों में नाराजगी पैदा कर दी। मामला इतना बढ़ा कि **राष्ट्रीय महिला आयोग** ने शिकायत दर्ज कराई और कहा कि मनोरंजन के नाम पर महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

कॉमेडी शो के दौरान हिमांशु जांगड़ा ने अपनी एक डेट का किस्सा सुनाया। उसने बताया कि उसने लड़की के लिए 370 रुपये की चिकन बिरयानी खरीदी थी और बाद में टिप्पणी की—”370 रुपये खर्च किए हैं, वसूल तो करूंगा।” इस बयान पर कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने भी प्रतिक्रिया दी, जिससे विवाद और बढ़ गया।

Haryana News: सोनीपत में छापेमारी, पोल्ट्री फार्म से करोड़ों की विदेशी शराब बरामद

विवाद बढ़ने पर प्रणीत मोरे ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी। वहीं, गुरुग्राम पुलिस ने वायरल वीडियो और कार्यक्रम स्थल के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के आधार पर तय होगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular