Tuesday, June 16, 2026
HomeपंजाबPunjab News: आज सरकारी नौकरियां पूरी तरह से मेरिट के आधार पर...

Punjab News: आज सरकारी नौकरियां पूरी तरह से मेरिट के आधार पर : मान

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि पिछले चार सालों में युवाओं को 67,500 से ज़्यादा सरकारी नौकरियां पूरी तरह से मेरिट (योग्यता) और पात्रता के आधार पर दी गई हैं।

स्वास्थ्य विभाग में नए भर्ती हुए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा, “दशकों तक काबिल युवा मौकों से वंचित रहे क्योंकि नौकरियां सिफारिश और पैसे के आधार पर बांटी जाती थीं। हमने इस व्यवस्था को पूरी तरह से बदल दिया है। आज सरकारी नौकरियां पूरी तरह से मेरिट के आधार पर दी जा रही हैं।”

लर्निंग गैप खत्म करने के लिए योगी सरकार शुरू करेगी प्रदेशव्यापी ‘कैच-अप शिक्षण अभियान’

उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि राज्य भर में युवाओं को 67,500 से ज़्यादा सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

RELATED NEWS

Most Popular