Tuesday, June 16, 2026
HomeदेशAbhijit Deepke बोले– जयपुर में RSS कार्यकर्ताओं ने किया हमला, इस्तीफे तक...

Abhijit Deepke बोले– जयपुर में RSS कार्यकर्ताओं ने किया हमला, इस्तीफे तक आंदोलन जारी

Abhijit Deepke:’कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके मंगलवार को नागपुर पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जयपुर में प्रदर्शन के दौरान उन पर हुए हमले के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े लोग थे। दीपके ने साफ कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, आंदोलन जारी रहेगा।

जयपुर हमले का आरोप
दीपके ने बताया कि सोमवार को जयपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान उन पर हमला हुआ। उनका कहना है कि हमलावर RSS से जुड़े थे और बेरोजगारी के कारण इस तरह की घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में रही सभी पार्टियां जिम्मेदार हैं, लेकिन मौजूदा हालात के लिए BJP और कांग्रेस दोनों को जवाब देना होगा।

आंदोलन की चेतावनी
दीपके ने कहा कि 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अल्टीमेटम दिया गया था। अब 20 जून को दिल्ली में बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा, “जब तक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं होता, हम पीछे नहीं हटेंगे।”

Punjab News: आज सरकारी नौकरियां पूरी तरह से मेरिट के आधार पर : मान

छात्रों की समस्याओं पर सवाल
दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की वजह से परीक्षाएं रद्द हुईं और कई छात्रों ने आत्महत्या कर ली। “एक छात्र की जान इतनी सस्ती क्यों है?” उन्होंने सवाल उठाया।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन का दावा
दीपके ने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा। उन्होंने गांधी और आंबेडकर का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में बदलाव लाने के लिए युवाओं को साथ आना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति को हिंदू-मुस्लिम मुद्दों से हटाकर युवाओं के भविष्य पर केंद्रित होना चाहिए।

RELATED NEWS

Most Popular