Tuesday, May 7, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में साइबर ठगो ने बनाया महिला डॉक्टर को शिकार, आर्मी का...

रोहतक में साइबर ठगो ने बनाया महिला डॉक्टर को शिकार, आर्मी का जवान बनकर 72 हजार ठगे

- Advertisment -

महिला डॉक्टर को फोन पर 2 कॉल आई। कॉल पर सामने वाले ने बताया कि वह अपने पिता का ऑपरेशन करवाना चाहता है। साथ ही फोन करने वाले ने खुद को फौजी बताया और कहा कि उसकी ड्यूटी बॉर्डर पर है।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में साइबर ठगों ने महिला डॉक्टर को अब की बार धोखाधड़ी का शिकार बनाया है। ठग ने महिला से फोन पर आर्मी का जवान बनकर बात की और 72 हजार की ठगी कर ली। फोन करने वाले ने महिला डॉक्टर से पहले अपने पिता का इलाज करवाने की बात कही और बाद में आधे पैसे पहले भुगतान करने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई।

रोहतक की बैंक कॉलोनी निवासी शीतल गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पेशे से डॉक्टर है। उसने कोटक महेंद्रा बैंक में अपना खाता खुलवाया हुआ है। उसके फोन पर 2 मोबाइल नंबरों से कॉल आई। कॉल पर सामने वाले ने बताया कि वह अपने पिता का ऑपरेशन करवाना चाहता है। साथ ही फोन करने वाले ने खुद को फौजी बताया और कहा कि उसकी ड्यूटी बॉर्डर पर है।

फोन करने वाले ने कहा कि उसका छोटा भाई उसके पिता को लेकर आएगा। उनसे पैसे मत लेना, अकाउंट डिटेल भेज दें। उसमें आधा पैसा डलवा देता हूं। जिसके बाद महिला डॉक्टर फोन पर राजी हो गई और हामी भर दी। फोन करने वाले ने कहा कि पेटीएम खोलो और क्रेडिट कार्ड नंबर डिटेल भी दे दो। साथ ही उसने निक नेम आर्मी भरवाया।

डिटेल भरने के बाद महिला डॉक्टर के खाते 4 ट्रांजेक्शन में 72 हजार रुपए कटे। पहली ट्रांजेक्शन 12 हजार, दूसरी 12 हजार, तीसरी 24 हजार व चौथी ट्रांजेक्शन 24 हजार की हुई। धोखाधड़ी करके आरोपी ने महिला डॉक्टर को ठगी का शिकार बना लिया। जिसके बाद महिला डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular