Sunday, May 19, 2024
Homeपंजाबमौसम अपडेट; पंजाब के कई हिस्सों में लू का अलर्ट, रहें सावधान

मौसम अपडेट; पंजाब के कई हिस्सों में लू का अलर्ट, रहें सावधान

- Advertisment -
- Advertisment -

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-दक्षिण भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। पंजाब में आज सुबह का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री है। बात करें तो लुधियाना व फाजिल्का सबसे गर्म रहे। यहां का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था।

चंडीगढ़ में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अमृतसर में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जालंधर में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लुधियाना में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. मौसम साफ रहेगा। बठिंडा में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पटियाला में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

जानिए भारत में कैसे पहुंचे छोले भटूरे, क्या है इसका इतिहास

देश की राजधानी दिल्ली में अब मई की गर्मी शुरू हो गई है और इस मौसम से फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। आईएमडी ने अभी तक हीट वेव पर अपडेट नहीं दिया है, लेकिन गर्म हवाएं अब महसूस की जा रही हैं। दिल्ली में 8 मई तक आसमान साफ ​​रहेगा यानी चिलचिलाती धूप आपको परेशान करेगी और पारा 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। राजधानी में 9 मई को बारिश होने की संभावना है लेकिन यह हल्की होगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular