Friday, May 17, 2024
HomeGT एक्सक्लूसिवसुचारु प्रशाशन के लिए मीडिया से तालमेल।

सुचारु प्रशाशन के लिए मीडिया से तालमेल।

- Advertisment -
- Advertisment -

पवन कुमार बंसल : पांच साल पहले हरियाणा इंस्टिट्यूट ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, गुरुग्राम में फाउंडेशन कोर्स
कर रहे 2017 बेच के आई ए एस अफसरों से सुचारु प्रशाशन के लिए मीडिया से तालमेल विषय पर चर्चा हुई थी

इससे पहले 2016 बैच के एच सी एस अफसरों से चर्चा हुई थी। ये एच सी एस अफसर इस समय हरियाणा में फील्ड में विभिन पदों पर तैनात है।

1992 में पुलिस प्रक्षिशण केंद्र मधुबन में मैने और ट्रिब्यून के पत्रकार के जी दत्त ने पुलिस अधिकारीयों से मीडिया और पुलिस विषय पर चर्चा की थी। उन दिनों पंजाब में आंतकवाद चरम सीमा पर था। एक पुलिस अधिकारी ने पूछा था की अख़बार वाले उगरवादियो को मरजीवड़े मर्जी से लिखते है या उन से डर के। मेने जवाब दिया था की बेशक डर कर लिखते है लेकिन उनके कारनामे भी छापते है। पंजाब में तब राजनतिक नेत्र्तव ने हथियार डाल दिए थे लेकिन पुलिस और मीडिया ने जान की परवाह न कर अपनी ड्यूटी की थी।

1992 में ही रोहतक नियुक्ति के दौरान, वी के कपूर, रोहतक पुलिस रेंज के तत्कालीन डी आई जी की अध्य्क्षता में पुलिस, पब्लिक और मीडिया सम्बन्धो को लेकर हुए सेमिनार में भाग लिया था। रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक बलजीत संधू तब रोहतक के पुलिस अधीक्षक थे। वर्ष 2000 में रोहतक के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सुभाष यादव और तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर राजेश खुल्लर की अध्यक्षता में हुए पुलिस मीडिया और पब्लिक संबन्ध विषय पर हुए सेमिनार में भाग लिया था।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular