Friday, May 17, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में दो दिवसीय दौरे पर CM मनोहर लाल, राहगीरी में होंगे...

रोहतक में दो दिवसीय दौरे पर CM मनोहर लाल, राहगीरी में होंगे शामिल, प्रशासन ने किये पुख्ता इंतजाम

- Advertisment -

सीएम 30 सितंबर को शाम पांच बजे लघु सचिवालय में जन संवाद (ऑडियो) में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक लेंगे। इसके बाद शाम छह बजे स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय में जनसंवाद में लोगों से रूबरू होंगे।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में हरियाणा CM मनोहर लाल आज से दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दूसरे कार्यकाल में शनिवार को रोहतक शहर के अंदर मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहला जनसंवाद करेंगे। सीएम 30 सितंबर को शाम पांच बजे लघु सचिवालय में जन संवाद (ऑडियो) में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक लेंगे। इसके बाद शाम छह बजे स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय में जनसंवाद में लोगों से रूबरू होंगे। रविवार को राहगीरी सहित अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। CM के कार्यक्रम को देखते हुए रोहतक के निगम एरिया में ड्रोन समेत दूसरी उड़ने वाली चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं।

डीसी अजय कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल 30 सितंबर को शााम 5 बजे लघु सचिवालय में जन संवाद (ऑडियो) में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक लेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री शाम 6 बजे राजकीय महिला महाविद्यालय में जनसंवाद में लोगों से रुबरू होंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 1 अक्टूबर को सुबह 6 बजे पंडित श्रीराम रंगशाला के सामने सोनीपत रोड पर आयोजित होने वाले राहगीरी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री स्थानीय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के सेमिनार में मुख्य अतिथि होंगे।

जिलाधीश अजय कुमार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को रोहतक में दौरे को देखते हुए नगर निगम एरिया में ड्रोन उड़ाने, ग्लाइडर्स, मानव रहित उड़ने वाले उपकरण, अन्य उड़ने वाले उपकरण एवं एरियल कवरेज, रिमोट नियंत्रित एयरक्राफ्टस, उड़ने वाले कैमरे, क्वाडकॉप्टर, हेलीकेम आदि के प्रयोग पर पाबंदी लगाई है।

उपायुक्त ने बताया कि सीएम आगमन को लेकर प्रशासन ने पूरी व्यवस्था कर ली है। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। लघु सचिवालय में बगैर जांच के किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं राहगीरी कार्यक्रम के दौरान मानसरोवर पार्क के पास श्रीरामरंगशाला के पास सड़क पर कार्यक्रम के दौरान ब्लाॅकेज रहेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular