Friday, May 17, 2024
HomeपंजाबPunjab, Cm Mann बोले- मादक पदार्थ मामले से जुड़ा हर व्यक्ति होगा...

Punjab, Cm Mann बोले- मादक पदार्थ मामले से जुड़ा हर व्यक्ति होगा जिम्मेदार

- Advertisment -
- Advertisment -

Punjab, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मादक पदार्थ से जुड़े मामले में जो भी व्यक्ति शामिल पाया जाएगा, उसे जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

मान की यह टिप्पणी कांग्रेस नेताओं द्वारा 2015 के मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी पर आप सरकार की आलोचना करने के एक दिन बाद कही। कांग्रेस ने खैरा की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

सीएम मान ने एक सभा को संबोधित करते हुए बिना किसी का नाम लिए कहा कि जो कोई भी मादक पदार्थ के मामलों में शामिल पाया जाएगा उसे जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

मान ने कहा, ‘‘अगर किसी व्यक्ति का नाम पांच, 10 या 15 साल पहले मादक पदार्थ से जुड़े मामले में आया था, लेकिन उसने बाद की सरकारों की मदद से इसे हटवा दिया या कोई और तरीका अपनाया, तो अब ऐसा नहीं होगा और ऐसे लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

Punjab, CM मान से बकाया राशि की मांग, गन्ना किसानों का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप), दोनों ही दल विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं जो 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहते हैं।

खैरा की गिरफ्तारी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के सदस्य दलों के बीच सीट बंटवारे के लिए बातचीत के बीच हुई है।

पंजाब कांग्रेस पहले ही आम चुनाव में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ‘आप’ के साथ किसी भी गठबंधन का विरोध कर चुकी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular