Sunday, September 6, 2026
HomeहरियाणाAccident in Jind : कार ने मारी टक्कर, स्कूटी सवार एक महिला...

Accident in Jind : कार ने मारी टक्कर, स्कूटी सवार एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर

Accident in Jind : जींद जिले के गांव अहिरका के निकट जींद-नरवाना नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सदर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, अर्बन एस्टेट निवासी सोमबीर की पत्नी निशा (42) उसकी जानकार बडौदा निवासी किरण (20) स्कूटी पर सवार होकर गांव झांज कला की तरफ से शहर की तरफ लौट रही थी। जब वे गांव अहिरका फ्लाईओवर के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला डिवाइडर पर जा गिरी। जबकि दूसरी हाइवे पर गिर कर दोनो गंभीर रूप से घायल हो गई।

दोनाें को राहगीराें ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया। घटना को अंजाम देकर चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। जहां चिकित्सकों ने निशा को मृत घोषित कर दिया।  मृतका सरकारी स्कूल में अध्यापिका के पद पर कार्यरत थी।

वहीं सदर थाना पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनाें को सौंप दिया है। फरार गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular