Saturday, April 27, 2024
Homeपंजाबसीएम भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत ने दिया बेटी को जन्म, शेयर...

सीएम भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत ने दिया बेटी को जन्म, शेयर की फोटो

सीएम भगवंत मान के घर एक बेटी का जन्म हुआ है। उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। सीएम मान ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भगवान ने बेटी का उपहार दिया..मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं… बीते दिनों सीएम मान ने एक कार्यक्रम में कहा था कि 2024 के मार्च महीने में उनके घर खुशियां दस्तक देने वाली हैं और अब ऐसा हो गया है। सीएम मान ने नवजात बेटी की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

पंजाब के मुख्यमंत्री की पहली शादी से एक बेटी और एक बेटा है, तो अब भगवंत मान तीसरी बार पिता बने हैं। इससे पहले उनकी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से दो बच्चे बेटा दिलशान और बेटी सीरत हैं। 2015 में इंदरप्रीत कौर से तलाक हो गया। जिसके बाद पत्नी बच्चों के साथ अमेरिका चली गई। जब भगवंत मान पंजाब के सीएम बने तो उस वक्त आयोजित समारोह में दोनों शामिल हुए थे।

‘डेड बेडरूम’ में रहते हैं आप! साथ हैं लेकिन रिलेशनशिप में जोश-गर्माहट नहीं, तो अपनाये ये टिप्स

मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूसरी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं। उनके परिवार में 3 बहनें हैं। 2013 में गुरप्रीत कौर ने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। 2017 में उन्होंने डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी की। 2019 में उनकी मुलाकात पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान से हुई। भगवंत मान उस समय संगरूर से लोकसभा सदस्य थे।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular