Thursday, May 2, 2024
Homeदिल्लीदिल्ली में पड़ेगी कनकनी वाली ठंड, इस दिन बरसेंगे बादल

दिल्ली में पड़ेगी कनकनी वाली ठंड, इस दिन बरसेंगे बादल

पहाड़ों में हो रही लगातार बर्फवारी के कारण दिल्ली एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 25 नवंबर से पूर्वी हवाओं के साथ एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम और पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलेगा। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। इससे 27-28 नवंबर के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में 24 नवंबर को कई इलाकों में बारिश हो सकती है। 24, 25, 26 और 27 नवंबर को दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। 27 और 28 नवंबर के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है। 24 नवंबर तक तमिलनाडु, केरल, माहे और दक्षिण कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के साथ अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

also read: जानिए कैसे करें तुलसी विवाह, जानें पूरी विधि

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular