Friday, April 26, 2024
Homeरोजगारइस राज्य के मुख्यमंत्री ने मेडिकल विभाग में 32 हजार नौकरियां देने...

इस राज्य के मुख्यमंत्री ने मेडिकल विभाग में 32 हजार नौकरियां देने का किया ऐलान

Rajasthan Recruitment: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मेडिकल विभाग में 32 हजार नौकरियां देने का ऐलान किया है। इनमें 1,765 पद डॉक्टरों के लिए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  स्वास्थ्य के क्षेत्र में 31,827 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से बेरोजगारों में खुशी की लहर छा गई है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में 31 हजार 827 पदों पर भर्ती की स्वीकृत्ति दी गई है। इनमें से 1 हजार 765 चिकित्सक, 7 हजार 860 नर्सिंग ऑफिसर, 2 हजार 880 फार्मासिस्ट, 3 हजार 739 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 1 हजार 90 सहायक रेडियोग्राफर और 2 हजार 205 लैब टेक्नीशियन समेत कुल 19 हजार 539 नियमित पद और 12 हजार 288 संविदा पद शामिल हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इस मंजूरी से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा झालावाड़ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नियमित रिक्त पदों पर संबंधित सेवा नियमों के अनुसार भर्ती हो सकेगी। विभिन्न विभागों में रिक्त संविदा पदों पर ‘राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स-2022’ के तहत भर्ती की जायेगी।

इन तमाम  विभागों में कोविड महामारी के दौरान मार्च 2020 से मार्च 2022 तक संविदा, तदर्थ आवश्यक अस्थाई आधार पर कार्यरत रहे तथा वर्तमान में भी कार्यरत कार्मिकों को आने वाली भर्तियों में बोनस अंक दिए जायेंगे। संविदा, आवश्यक अस्थाई आधार पर नियुक्त कार्मिक को दो वर्ष से कम कार्य अवधि पर 15, दो से तीन वर्ष की कार्य अवधि पर 20 तथा तीन वर्ष या इससे अधिक कार्य अवधि पर 30 बोनस अंक दिए जायेंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular