Tuesday, May 7, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में महिला से साथी कर्मी ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने दर्ज...

रोहतक में महिला से साथी कर्मी ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने दर्ज करवाया मामला

- Advertisment -

रोहतक में तलाकशुदा महिला कर्मी ने शिक्षण संस्था में साथ काम करने वाले साथी कर्मचारी पर लगाए दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी के गंभीर आरोप, शिवाजी कॉलोनी थाने में मामला दर्ज

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में शहर की एक शिक्षण संस्था में तैनात महिला कर्मचारी ने साथी कर्मचारी पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी। वहीं पीड़िता ने आरोपी से जान को खतरा भी बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वह शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। उसका पति से तलाक हो चुका है। वह एक शिक्षण संस्था में सर्विस करती है और उसी शिक्षण संस्था में आरोपी सुनील भी सर्विस करता है। पीड़िता ने बताया कि एक ही संस्था में सर्विस करने के कारण वह आरोपी से परिचित थी और एक साल से दोनों आपस में मिलते जुलते थे।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसको पत्नी मान रखा था। 19 अप्रैल को वह घर पर अकेली थी। शाम करीब 6 बजे आरोपी घर पर आया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि जब विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गई। जिसके बाद आरोपी उसे वहीँ उसी हालत में छोड़ जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular