Friday, April 19, 2024
Homeवायरल खबर 100 पत्नियां और 500 बच्चे वाले इस शख्स की दुनियाभर में हो...

 100 पत्नियां और 500 बच्चे वाले इस शख्स की दुनियाभर में हो रही है चर्चा

African King With 500 Children: आज के दौर में हम दो हमारे दो का स्लोगन है।  ऐसे दौर में यदि आपको 100 पत्नियां और 500 बच्चे के बारें में कहा जाए तो शायद आप यकीन नहीं करेंगे। लेकिन आज हम आपको 100 पत्नियां और 500 बच्चों के पिता के बारें में बताने जा रहे हैं जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

अफ्रीकी राजा अबूम्बी II (African King, Abumbi II) की 100 पत्नियां हैं और संतान के रुप में 500 बच्चे हैं। अपने पिता के मरने के बाद अफ्रीकी राजा अबूम्बी II (African King, Abumbi II) ने उनकी रानियों को भी अपनी पत्नी बना लिया था जिसके बाद अबूम्बी की 100 पत्नियां हो गई हैं। साल 1968 में अपने पिता की मौत के बाद राजा अबूम्बी II (African King, Abumbi II) कैमरून में बाफुत का 11वां राजा बना। अफ्रीका के कैमरुन में अभी भी बहुविवाह करने की प्रथा है। यहां के ग्रामीण इलाकों में पुरुष एक से अधिक शादी कर सकते हैं। इसकी कोई निर्धारित सीमा नहीं है।

कैमरुन में ऐसी प्रथा है कि जब राजा की मौत हो जाती है तो राजा के उत्तराधिकारी को राजा की सारी पत्नियां मिल जाती है। पिता के मरने के बाद अबूम्बी की 100 पत्नियां हो गई हैं। इन सभी पत्नियों से 500 से अधिक बच्चे हैं। अबूम्बी की तीसरी पत्नी क्वीन कॉन्स्टेंस ने कहा कि हमारी परंपरा यह है कि जब आप राजा होते हैं, तो बुजुर्ग पत्नियां अपने से कम उम्र वाली छोटी पत्नियों को परंपरा सौंपने के लिए रहती हैं। साथ ही राजा को परंपरा सिखाने की भी उनकी जिम्मेदारी है क्योंकि राजा उस वक्त राजकुमार था।

अबूम्बी की सारी रानियां अनेकों भाषाएं जानती हैं और वो शिक्षा में भी काफी निपुण हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular