Tuesday, May 21, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर...

रोहतक में शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया इंकार

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक छात्रा ने दी शिकायत में बताया कि वह यूपी की रहने वाली है और उसने रोहतक के एक तकनीकी संस्थान में दाखिला लिया था। एक दिन उसके सीनियर छात्र ने शादी का प्रस्ताव रखा था। सीनियर साथी ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो भी बना ली। छात्रा ने गर्भवती होने पर शादी के लिए कहा तो आरोपी मुकर गया। पीड़िता ने यूपी में जीरो एफआईआर दर्ज कराई, जिसे कार्रवाई के लिए रोहतक के सब्जी मंडी थाने में भेजा गया है। आरोपी ऋषभ मिश्रा झारखंड का रहने वाला है।

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक छात्रा ने दी शिकायत में बताया कि उसने एक तकनीकी संस्थान में दाखिला लिया था। उसी संस्थान में झारखंड निवासी ऋषभ मिश्रा पढ़ता था, जो सीनियर था। आरोपी ने कहीं से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उससे बात करने का प्रयास करने लगा। उसने ध्यान नहीं दिया। एक दिन आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने ठुकरा दिया। कहा कि वह अपने परिजनों की सहमति से ही शादी करेगी।

एक दिन आरोपी ने कहा कि उसके कमरे पर परिजन आए हुए हैं, उनसे मिलवाना है। वह जब आरोपी के कमरे पर पहुंची तो कोई नहीं मिला। आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर जबरन उसके शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही वीडियो भी बनाया। बोला, किसी को बताया तो जान से मार देगा। इसके बाद उसके पीरियड आने बंद हो गए। उसने जांच कराई तो वह गर्भवती मिली। उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो वह मुकर गया। आरोपी ने उसे नशीली दवाइयां देकर गर्भपात करवा दिया। पीड़िता ने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular