Wednesday, May 1, 2024
Homeहरियाणाकरनाल में भाजपा को झटका : पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा ने...

करनाल में भाजपा को झटका : पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा ने BJP को कहा अलविदा

Haryana : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) में बगावत के शुरू हो गई है। करनाल नगर निगम में पूर्व डिप्टी मेयर रह चुके मनोज वधवा ने भाजपा से त्याग पत्र दे दिया। उन्होंने पार्टी छोड़ने का कारण निजी बताया है।

वहीं बताया जा रहा है कि कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले  दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी मुलाकात की थी। तभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भाजपा को छोड़ सकते है। चर्चा यह भी कांग्रेस उन्हें मुख्यमंत्री नायब सैनी के खिलाफ करनाल विधानसभा सीट से मैदान में उतार सकती है।

बता दें कि मनोज वधवा वर्ष 2013 से 2018 तक नगर निगम में डिप्टी मेयर रह चुके हैं। उस समय वह इनेलो में थे। 2014 में मनोज वधवा मनोहर लाल के सामने इनेलो प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक चुके हैं। वहीं उनकी पत्नी आशा वधवा ने भाजपा प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता के सामने मेयर का चुनाव लड़ा था। लेकिन आशा वधवा वह चुनाव हार गईं थी। 2019 में वधवा ने भाजपा का दामन थाम लिया था। मनोज वाधवा करनाल के जाने माने बिजनेसमैन हैं।

ये भी पढ़ें- मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का इस्तीफा अभी स्वीकर नहीं, स्पीकर ने 23 अप्रैल को बुलाया

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular