Wednesday, May 22, 2024
Homeपंजाबमौसम अपडेट; आज गर्मी से राहत नहीं, जानें मौसम का हाल

मौसम अपडेट; आज गर्मी से राहत नहीं, जानें मौसम का हाल

- Advertisment -
- Advertisment -

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। आज बुधवार 1 मई को पंजाब में सुबह का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और शाम का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस है।

चंडीगढ़ में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अमृतसर में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शुक्रवार तक गर्म दिन जारी रहेंगे। जालंधर में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम साफ रहेगा।

लुधियाना में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आज मौसम साफ रहेगा। बठिंडा में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पटियाला में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है।

मई के पहले दिन मिली खुशखबरी, घटे गैस सिलेंडर के दाम, जानें नए रेट

दिल्ली में 1 मई तक तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 मई को दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, इस सप्ताह के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आज 30 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके साथ ही दिल्ली में आज दिन में तेज हवाएं चलेंगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular