Saturday, May 18, 2024
HomeहरियाणाBHIWANI :पूर्व CM मनोहर लाल का कांग्रेस पर तंज ,कहा - राहुल...

BHIWANI :पूर्व CM मनोहर लाल का कांग्रेस पर तंज ,कहा – राहुल गांधी ने कांग्रेस को खत्म करने की जिम्मेदारी ली …..

- Advertisment -
- Advertisment -

BHIWANI :पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल तोशाम विधानसभा के कस्बा कैरू में आयोजित विजय संकल्प रैली में कांग्रेस पर खूब हमलावर रहे। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को नसीहत भी दी और कांग्रेस की नीतियों पर जमकर निशाना भी साधा। पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस जितनी जल्दी राहुल को कांग्रेस के रास्ते से हटा दे तो कांग्रेस मुकाबले में टिक सकती है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने ही कांग्रेस को खत्म करने की जिम्मेदारी ली हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ना नेता है और नीति है। राहुल गांधी के बयानों पर चुटकी लेते हुए मनोहर लाल ने कहा कि राहुल गांधी बोलते हैं वह महात्मा गांधी के अनुयायी हैं। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि राहुल महात्मा गांधी के पासंग में भी नहीं है, हां इतना जरूर है कि महात्मा गांधी के कांग्रेस को खत्म करने के सपने को जरूर राहुल गांधी साकार कर रहे हैं।

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली में पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने अतिथियों का सम्मान की प्रतीक पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर बोलते हुए पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों ने हर व्यक्ति के जीवन को सुगम बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच रचनात्मक एवं सकारात्मक है। डबल इंजन सरकार ने जीरो टोलरेंस के मानक को अपनाया और इसका सीधा लाभ प्रदेश के आम परिवार को दिया है। मनोहर लाल ने कहा कि युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरियां देने का काम किया है।

रैली में मनोहर लाल ने कहा कि अब मैं ना तो सीएम और ना ही आप मुझे पूर्व सीएम कहे, मैं तो सिर्फ आपका भाई मनोहर लाल हूं जो हमेशा आपकी सेवा में तत्पर हूं। उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों के बीच हमेशा आता रहूंगा। पूर्व सीएम ने उपस्थित सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि आप लोग चौधरी धर्मबीर सिंह को भारी बहुमत से जीताने का काम करें। उन्होंने कहा कि इन 10 सालों में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में डबल इंजन सरकार ने काफी किए हैं, अगर कुछ काम रह भी गए हैं तो उन्हें भी पूरा किया जाएगा। भाजपा सरकार ने पूरे हरियाणा में इंफ्रस्ट्रक्चर को मजबूत किया है।

पूर्व सीएम ने कहा कि 10 सालों में मोदी सरकार और हरियाणा की सरकार ने बहुत काम किए हैं। भाजपा सरकार के कामों को देखकर कांग्रेस बौखला गई है। कांग्रेस की बौखलाहट है कि भाजपा ने 10 साल में इतना काम कैसे कर दिया जबकि कांग्रेस 55 साल में नहीं कर पाई। यही बौखलाहट कांग्रेस की बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में हार का भी डर सता रहा है।

मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा ने 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीजेपी 400 सीटों का लक्ष्य जनता जनार्दन और कार्यकर्ताओं के दम पर पूरी करेगी। पूर्व सीएम ने राहुल गांधी को भी भाजपा को जिताने का श्रेय दिया। पूर्व सीएम ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा इस तरह की है उसका फायदा भाजपा को ही मिलता है।

कांग्रेस द्वारा महिलाओं को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा पर तंज कसते हुए मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के लोग हिसाब-किताब में कच्चे हैं। 48 लाख करोड़ के बजट खत्म हो जाएगा तब भी कांग्रेस अपने वादे को पूरा नहीं कर पाएगी। पूर्व सीएम ने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने योजनाएं बनाई है। महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से लखपति दीदी और ड्रोन दीदी बन रही हैं।

मनोहर लाल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है। पीएम मोदी के नेतृत्व का लोहा आज पूरा विश्व मानता है। अगर दुनिया के किसी देश में कोई परेशानी आती है तो वे मोदी की तरफ देखते हैं। मनोहर लाल ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी लोग चौधरी धर्मबीर सिंह को प्रचंड बहुमत से जीताकर संसद भेंजे।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular