Wednesday, May 1, 2024
Homeदेशपहलवान साक्षी मलिक को टाइम मैगजीन ने टॉप-100 सूची में किया शामिल,...

पहलवान साक्षी मलिक को टाइम मैगजीन ने टॉप-100 सूची में किया शामिल, X पर शेयर की खुशी

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक को टाइम मैगजीन ने टॉप-100 की सूची में शामिल किया है। अमेरिका टाइम मैगजीन ने टॉप 100 हस्तियों के नामों की घोषणा की है। इसमें साक्षी मलिक के अलावा भारत से एक्टर आलिया भट्ट, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला और एक्टर-डायरेक्टर देव पटेल का नाम शामिल है।

मैगजीन में नाम पाने वाली हरियाणा की इकलौती पहलवान साक्षी मलिक है।जिनका नाम टाइम मैगजीन की लिस्ट में शामिल हुआ है। मैगजीन ने इनका नाम शामिल करते हुए कहा कि साक्षी ने कुश्ती में बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की लड़ाई छेड़ी है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन की भी साक्षी ने अग्रणी भूमिका निभाई है।इतना ही नहीं, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए अपनी कुश्ती से भी संन्यास ले लिया है।

एक्स पर शेयर की ख़ुशी
वहीं, इस सम्मान को पाने पर साक्षी मलिक ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है- वर्ष 2024 की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल होने पर मुझे गर्व है। वर्ष 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल होना अनूठा अनुभव है। यह ओलिंपिक पदक जीतने के समान खुशी है।

पहलवान साक्षी मलिक का जन्म हरियाणा के रोहतक जिले के मोखरा गांव में 3 सितंबर, 1992 को हुआ था। उनके दादा सुबीर मलिक पहलवान थे, जिनसे प्रेरित होकर साक्षी ने बचपन से ही कुश्ती में करियर बनाने की ठान ली थी ।साक्षी मलिक ने 2007 में सब जूनियर एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।
इसके बाद 2009 में एशियाई जूनियर विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक ,2010 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक ,2013 में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में कांस्य पदक,2015 में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक और 2016 में ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular