Sunday, August 23, 2026
HomeहरियाणारोहतकRohtak News : पुलिस ने दिनेश उर्फ गोगा की हत्या की वारदात...

Rohtak News : पुलिस ने दिनेश उर्फ गोगा की हत्या की वारदात में शामिल एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

Rohtak News : रोहतक पुलिस की टीम ने दिनेश उर्फ गोगा की हत्या की वारदात में शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली ली नोबल हार्ट अस्पताल के सामने गोलियां चली हैं। जहां पर एक युवक रोड पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक युवक की पहचान दिनेश उर्फ गोगा पुत्र हरिपाल निवासी निजामपुर माजरा ज़िला सोनीपत के रूप में हुई।

मृतक युवक के भाई की शिकायत के आधार पर थाना अर्बन मे अभियोग अंकित कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनेश उर्फ गोगा निवासी निजामपुर माजरा 16 फरवरी 2026 को सायं के समय दिल्ली बाईपास पर आया हुआ था। जहां पर अज्ञात युवकों द्वारा दिनेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

दिनेश उर्फ गोगा की हत्या के सूत्रधार रहे आरोपी साहिल उर्फ सुखा व नितिन निवासी जसराना को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान अब पुलिस ने आरोपी नीरज पुत्र राजेश निवासी झज्जर को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular