Sunday, August 23, 2026
HomeहरियाणारोहतकMDU ने बीएड व बीए एडिशनल पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं की तिथियां बदलीं

MDU ने बीएड व बीए एडिशनल पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं की तिथियां बदलीं

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (MDU) ने डेटशीट में टकराव के कारण बीएड एवं बीए (एडिशनल) पाठ्यक्रमों की कुछ परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया है।

परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बीएड प्रथम वर्ष का चाइल्डहुड एंड ग्रोइंग अप का पेपर अब 28 जुलाई 2026 को होगा।

इसी प्रकार बीए प्रथम वर्ष अतिरिक्त पाठ्यक्रम के गणित-II की परीक्षा 7 अगस्त, राजनीति विज्ञान की 8 अगस्त तथा संस्कृत, गणित-III, इतिहास, अर्थशास्त्र और लोक प्रशासन की परीक्षाएं 10 अगस्त को आयोजित होंगी।

वहीं बीए द्वितीय वर्ष अतिरिक्त पाठ्यक्रम के राजनीति विज्ञान, संस्कृत और गणित-III की परीक्षाएं 11 अगस्त 2026 को होंगी।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि केवल परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र पहले की तरह ही रहेंगे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular