Thursday, May 2, 2024
Homeहरियाणारोहतकजमीनी विवाद में सगे भाई को मारी थी गोली, रोहतक पुलिस ने...

जमीनी विवाद में सगे भाई को मारी थी गोली, रोहतक पुलिस ने भाई व भतीजा को किया गिरफ्तार

रोहतक। रोहतक में जमीनी विवादों के चलते अपने ही अपनों का खून बहा रहे हैं। मार्च माह में ऐसा ही एक मामला रोहतक के गांव भैणी चंद्रपाल से सामने आया था। गांव में एक व्यक्ति की घर में घुसकर उसी के सगे भाई और दो भतीजे ने गोली मार कर हत्या कर दी थी और फरार हो गए थे। पुलिस को तभी से हत्यारोपियों की तलाश थी।

आरोपी हत्या के बाद राजस्थान में जाकर छिप गए। बाद में तीनों आरोपी झज्जर में आकर रहने लगे। जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यहाँ भी मामला जमीन से जुड़ा था। पुलिस ने हत्यारोपियों पर 5 हजार के ईनाम की घोषणा की थी। इसके बाद से ही पुलिस के लिए इनकी गिरफ्तारी चुनौती बनी हुई थी। जिनकी पहचान गांव भैणी चंद्रपाल निवासी अजमेर व उनके बेटे रसूक व मोहित के रूप में हुई है।

मामले के अनुसार रोहतक गांव भैणी चंद्रपाल करीब 52 वर्षीय रूप सिंह की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने मृतक रूप सिंह के परिजनों के बयान दर्ज किए। जिसके आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। बयानों में जमीन के बंटवारे का विवाद सामाने आया। जिसको लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था। वहीं वर्षी 2023 में भी इनके झगड़े को लेकर महम थाना में केस दर्ज किया गया था।

आपसी विवाद को लेकर अजमेर अपने परिवार के साथ चरखी दादरी में रहता था। पुलिस के अनुसार वे 3 मार्च को गांव भैणी चंद्रपाल में आए। यहां पर उन्होंने पहले रूप सिंह की रैकी की। इसके बाद 4 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी और चरखी दादरी भाग गए। चरखी दादरी से ट्रैक्टर-ट्राली में अपना सामान लेकर राजस्थान के झूंझनू चले गए। वहां रहने लगे। इसके बाद आरोपी झज्जर के गांव ढाकला में आकर रहने लगे। जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

एवीटी स्टाफ प्रभारी SI सतीश कादयान ने बताया कि झज्जर के गांव ढाकला से आरोपियों को गिरफ्तार करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं आरोपियों से 106 जिंदा राउंड व तीन कट्‌टे बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बिहार के मुंगेर से किसी सुरेंद्र नाम के व्यक्ति से हथियार लेकर आए थे। अभी इस पर इन्वेटिगेशन होना बाकी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular