Wednesday, May 8, 2024
Homeपंजाबपंजाब में अचानक मौसम ने ली करवट, किसान चिंतित, कई इलाकों में...

पंजाब में अचानक मौसम ने ली करवट, किसान चिंतित, कई इलाकों में हल्की बारिश

- Advertisment -
- Advertisment -

पंजाब में आज एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। चंडीगढ़ समेत पंजाब के कई हिस्सों में बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है। पंजाब में इस समय गेहूं की कटाई का मौसम चल रहा है। किसानों की कुछ फसलें खेतों में खड़ी हैं और कुछ फसलें मंडियों में पड़ी हैं। मौसम में अचानक आए बदलाव ने किसानों को चिंता में डाल दिया है।

इसके अलावा राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जानकारी के अनुसार शाम चार बजे से मौसम बदलना शुरू हुआ। पहले अचानक तेज हवाएं चलीं, फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 27 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश की संभावना है। दिन में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दिल्ली-एनसीआर में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लाइव आकर किसानों का किया धन्यवाद

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में अगले दो दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 27 से 3 मई तक लू चलने की आशंका है। इसके अलावा 28 अप्रैल को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में सूखा पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 27 अप्रैल को हरियाणा, मध्य प्रदेश और पंजाब में बारिश होने की संभावना है। तेज रफ्तार से हवा चलेगी और विभिन्न जिलों में बारिश होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक 28 से 30 अप्रैल के बीच पूर्वोत्तर इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अगले 5 दिनों तक पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में लू चलेगी। इसके साथ ही 27 अप्रैल से 3 अप्रैल तक कोंकण, तेलंगाना, गोवा, कर्नाटक, कराईकल, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, यनम, रायलसीमा में लू चलने की संभावना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular