Sunday, May 19, 2024
Homeपंजाबमौसम अपडेट; पंजाब के कई हिस्सों में गर्मी से राहत, जानें मौसम...

मौसम अपडेट; पंजाब के कई हिस्सों में गर्मी से राहत, जानें मौसम का हाल

- Advertisment -
- Advertisment -

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-दक्षिण भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। पंजाब में आज सुबह का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा।

चंडीगढ़ में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अमृतसर में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जालंधर में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

लुधियाना में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शनिवार देर रात बारिश की संभावना है। बठिंडा में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पटियाला में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

दिल्ली में आज तापमान 42 डिग्री के बीच रहेगा और तूफान या धूल भरी तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। गर्मी के बीच दिल्ली में 9 मई तक तेज हवाएं चलती रहेंगी। हालांकि, दिल्ली में 11 और 12 मई को बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

इसके अलावा 8 से 9 मई के बीच पूर्वी बिहार, पूर्वी झारखंड, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें, बिजली गिरने और अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular