Punjab News: तरनतारन जिले के पट्टी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गांव ‘टूट’ के मौजूदा सरपंच और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार की दिन-दहाड़े अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
खबरों के अनुसार, सरपंच अश्विनी कुमार अपनी इनोवा गाड़ी में अपने ड्राइवर चमकौर सिंह के साथ जा रहे थे। जब वे गांव के बस स्टैंड पर थे, तो मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात हमलावरों ने सरपंच और उनके ड्राइवर पर गोली चला दी।
Punjab News: कांग्रेस नेताओं ने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष परगट सिंह को बधाई दी
घायल सरपंच को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके साथी चमकौर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

