Saturday, May 11, 2024
HomeहरियाणारोहतकPGIMS रोहतक देश में छात्रों की बना ख़ास पसंद, सर्वे में मिला...

PGIMS रोहतक देश में छात्रों की बना ख़ास पसंद, सर्वे में मिला 29वां रैंक

- Advertisment -

मैगजीन द्वारा एनडीआरएफ से करवाए गए सर्वे में पूरे देश के मेडिकल कॉलेजों में 29वां रैंक मिला है। इसके चलते संस्थान के चिकित्सकों में खुशी की लहर है। मैगजीन ने देश के 700 से अधिक संस्थानों का सर्वे किया था।

- Advertisment -

रोहतक।(प्रवीन बत्रा) PGIMS रोहतक गुणवत्ता की शिक्षा के चलते देश के छात्रों की 29 वीं पसंद बना है। एक मैगजीन द्वारा NDRF से करवाए गए सर्वे में पूरे देश के मेडिकल कॉलेजों में 29वां रैंक मिला है। इसके चलते संस्थान के चिकित्सकों मे खुशी की लहर है। मैगजीन ने देश के 700 से अधिक संस्थानों का सर्वे किया था। बता दें कि ओपीडी में हरियाणा के अलावा यूपी, दिल्ली व राजस्थान सहित कई प्रदेशों के करीब 7000 से अधिक मरीज प्रतिदिन यहां इलाज करवाने के लिए आते हैं।

PGIMS के निदेशक डॉ. एसएस लोहचब ने बताया कि पहली बार इस मैगजीन के सर्वे में PGIMS को स्थान मिला है। डॉ. लोहचब ने कहा कि उनकी टीम का प्रयास रहता है कि यहां उत्कृष्ट नैदानिक सामग्री, उच्च गुणवत्ता के अनुसंधान, उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण और विश्व स्तर की बुनियादी सुविधा छात्रों को प्रदान करवाई जाए।

डॉ. लोहचब ने बताया कि कुलपति डॉ. अनिता सक्सेना के मागदर्शन में आज संस्थान नई उचाईयों की तरफ बढ़ रहा है। कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल ने बताया कि उनका प्रयास है कि संस्थान में आने वाले सभी मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। वहीँ कुलपति डॉ. अनिता सक्सेना ने कहा कि फैकल्टी और स्टाफ को उनके समर्पण के लिए बधाई। हमें और अधिक मेहनत करके खुद को पहले दस मेडिकल कालेजों में शुमार करना चाहिए।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular