Friday, May 17, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा के 14 जिलों में मानसून की बारिश, येलो अलर्ट के साथ...

हरियाणा के 14 जिलों में मानसून की बारिश, येलो अलर्ट के साथ 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी

- Advertisment -

हरियाणा के 14 जिलों में मानसून की एंट्री हो गई है। आज लगभग पूरे हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने हरियाणा में 4 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisment -

चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम पूरी तरह मेहरबान है। पहले बिपरजॉय ने ना केवल बरसात के कारण गर्मी से राहत दिलाई, बल्कि इस बार मानसून की एंट्री भी एक सप्ताह पहले ही हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार रात और रविवार के दिन हुई बारिश इसी नतीजा है। अब अगले कुछ घंटों में मानसून पूरे हरियाणा को कवर कर लेगा। आज लगभग पूरे हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने हरियाणा में 4 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा में मानसून की बारिश से पारा 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरा है जिससे भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली है। हरियाणा के महेन्द्रगढ़, गुरुग्राम, यमुनानगर, पानीपत, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, फरीदाबाद और पलवल में मानसून की बारिश हुई और कई जिलों में सिर्फ बूंदाबादी होकर रह गई।

मौसम विभाग के अनुसार अब दक्षिण-पश्चिम मानसून आज प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ेगा। वर्तमान में नारनौल, महेंद्रगढ़ व आसपास के इलाकों में हल्की तीव्रता के साथ तूफान की आशंका है। आज अंबाला, यमुनानगर, करनाल, सोनीपत, रोहतक व पानीपत में फ़िलहाल सामान्य वर्षा हो रही है लेकिन देर शाम या फिर रात को भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है। यहां गरज चमक के साथ हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे रह सकती है।

मौसम विभाग ने 4 दिन के लिए भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कल मंगलवार और परसों बुधवार को भी तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। 29 जून को गरज के साथ बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने आएगी। तापमान की अगर बात करें तो हरियाणा के तापमान में रविवार को 2.7 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई।

बता दें कि हरियाणा में कल मानसून ने दस्तक दी थी। जीटी रोड बैल्ट के जिलों फरीदाबाद, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला तक बारिश हुई। इसके अलावा झज्जर व महेंद्रगढ़ में भी खूब पानी बरसा। रात से ही प्रदेश में मौसम अब राजस्थान से स्टे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ व नूंह में बदला हुआ है। वहीँ रविवार को हुई बारिश के छछरौली में सोम व पथराला और मुलाना में मारकंडा नदी उफान पर नजर आई। मारकंडा का जलस्तर 20 हजार क्यूसेक तक पंहुच गया। वहीं हथिनी कुंड बैराज पर पानी 20265 क्यूसेक पर पहुंच गया।

हरियाणा में बारिश से कई जगह परेशानियां भी खड़ी हो गई है। गुरुग्राम समेत कई अन्य शहरों में जलभराव की स्थिति बन गई है। कई शहरों में सीवर और नाले भी जाम हो गए। वहीं यह बारिश किसानों के लिए भी सोना बनकर बरसी है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से कपास, ग्वार, ज्वार, बाजरे, ईख की पैदावार में बढ़ोतरी होगी। बारिश से उनके लिए काफी फायदा होगा। किसानों का खर्च भी बचेगा, उन्हें पानी खेतों में लगाने के लिए अलग से खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लगातार बारिश की झड़ी लगने से खेत में जमीन तक पानी पहुंचा है। किसानों को आगे भी ऐसी बरसात की उम्मीद है।

मौसम विभाग की ओर से अपील की गई है कि बादल गरजने और बिजली चमकने के दौरान पेड़ के नीचे शरण ना लें। इसके अलावा बारिश के दौरान जलाशयों के पास न जाएं। पेड़ बिजली का सबसे उत्तम सुचालक होता है। बिजली गिरने की घटनाएं भी पेड़ के आसपास ही सबसे ज्यादा होती है। वर्षा के समय बिजली गिरने की आशंकाओं को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा बचाव के उपाय व जरूरी दिशा निर्देश जारी किया गया है। इस पर गंभीरता के साथ अमल कर अपने आपको सुरक्षित रखा जा सकता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular