Thursday, May 2, 2024
Homeदेश62 सालों के बाद दिल्ली-मुंबई में एक साथ मानसून की एंट्री

62 सालों के बाद दिल्ली-मुंबई में एक साथ मानसून की एंट्री

- Advertisment -
- Advertisment -

Monsoon Update: रविवार को दिल्ली और मुंबई दोनों में ही मानसून की शुरुआत (Monsoon Update) हो चुकी है। 62 सालों के बाद ऐसा दुलर्भ संयोग देखने को मिला है जब इन दोनों महानगरों में मानसून ने एक साथ एंट्री ली हो। इससे पहले  21 जून 1961 को दिल्ली और मुंबई में एक साथ मानसून पहुंचा था।

दिल्ली में मानसून पहुंचने की तारीख 27 जून थी लेकिन दो दिन पहले ही यहां मानसून पहुंच गया। रविवार को मानसून ने महाराष्ट्र के बचे हिस्सों, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में दस्तक दे डाली है।

https://twitter.com/RWFC_ND/status/1672988955929874433?s=20

मौसम विभाग के  डीजी मृत्युंजय मोहपात्रा ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब सक्रिय है। इसने पूरी मुंबई को कवर कर लिया है। साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में भी मानसून की बारिश शुरु हो चुकी है।

इन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी (Monsoon Update)

अगले चार दिनों तक उत्तराखंड में बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं के चलने का अनुमान भी जताया गया है। 29 जून तक प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, नीताल, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा हो सकती है। राजस्थान में भी बारिश का दौर शुरू है मौसम विभाग ने जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर में बारिश की संभावना जताई है। राजस्थान के 11 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

25 जून को मानसून आगे बढ़ गया 

मौसम विभाग के बयान के मुताबिक,  दक्षिण-पश्चिम मानसून मुंबई, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश के अधिकांश इलाकों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों सहित महाराष्ट्र के शेष हिस्सों की ओर 25 जून को आगे बढ़ गया है। देश के उत्तरी भाग में अब तक वेरावल, बड़ौदा, उदयपुर, नारनौल, अंबाला और कटरा में मानसून की शुरुआत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली से रोहतक के बीच चलेगी मेट्रो

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular